15 दिनों तक आंवला का जूस लगातार पीने से क्या होता है? आप आज ही सेवन करने लगेंगे…
आंवला के कई चमत्कारी गुण होते है. इसे यदि आप अपने डाइट में शामिल करते है तो यह आपके स्वास्थ को बेहतर बनाकर नई ऊर्जा भर देगा |
आंवला को भारतीय अमृत फल भी कहा जाता है. इसमें कई सुपर फ़ूड एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी की भरपूर मात्रा पायी जारी हैं | यह आयुर्वेद में इसका बहुत महत्वपूर्ण योगदान है. आंवले का जूस आपके स्वास्थ्य के लिए लाभ प्रदान कर सकता है अगर आप आंवले का जूस 15 दिन तक पीते है, तो यह आपको चौंकाने वाले परिणाम मिल सकते हैं |
रोजाना आंवला जूस पीने के फायदे
• आंवले में विटामिन की प्रचुर मात्रा होती है. जिससे शरीर को सर्दी खांसी और कई सक्रमंणो से लड़ने में मदद करता है आंवला में भरपूर विटामिन C होता है, जिससे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाता हैं |
• आंवला बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है. यह बालों का झड़ना कम करता है, आंवले के जूस में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन बालों को मजबूत, घना बनाते है और साथ ही सफेद बालों को रोकने में मदद करता है और बालों को मुलायम चमकदार बनता है, यह त्वचा की प्राकृतिक चमक देता हैं |
• आंवले का जूस पाचन तंत्र में सुधार लाता है. और यह पेट की समस्या कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है इसमें फाइबर मौजूद होते है जो आपके आंतो को साफ़ रखता हैं |
• आंवला वजन को कम करने में सहायक होता है. यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता हैं |
• आंवला डायबिटीज वालों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हुआ है इसके जूस के इस्तेमाल से शुगर लेवल को कण्ट्रोल कर सकता हैं |
• आंवले का जूस आंखों की रोशनी के लिए अच्छा होता है इसमें मौजूदा कैरोटीन आँखों की रोशनी को तेज करता हैं |
• आंवला लिवर और दिल को स्वस्थ रखता है. आंवले का जूस लीवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और इसे हेल्दी बनाये रखता हैं | शरीर में मौजूदा टॉक्सिनस को निकलने में सक्षम होता है और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता हैं |
आंवले के जूस का सेवन कैसे करें ?
• रोजाना सुबह खाली पेट 30 – 40 मिली लीटर आंवले का जूस पीना बेहद फायदेमंद होता हैं |
• अगर इसका स्वाद खट्टा लगे तो आंवले के जूस में शहद या काला नमक का इस्तेमाल करके पिये |
सावधानियां
• आंवले का जूस बहुत ज्यादा मात्रा में न पिएं इसे ज्यादा पीने से एसिडिटी बढ़ सकती है |
• इसके बाजार के बजाए घर पर ही ताजा जूस निकाल कर पिएं, क्योंकि यह प्रिजर्वेटिव नहीं होता हैं |

