दोस्तों क्या आप जानते है कि आपके जन्म के दिन आपका भविष्य क्या होगा और आपके जीवन में क्या प्रभाव पड़ेगा | जब कोई बच्चा जन्म लेता हैं तो जन्म के समय के अनुसार जन्म कुंडली बनाई जाती हैं, जन्म कुंडली में उस बच्चें का भूत, भविष्य, वर्तमान का एक लेखा – जोखा होता हैं | इस कुंडली से उस बच्चें की पढ़ाई, आदतें, की जानकारी मिल जाती हैं | हर दिन अलग अलग ग्रह होते है जिससे उस व्यक्ति के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा |
हर दिन कुछ न कुछ विशेष ग्रह जुड़े होते हैं, जो व्यक्ति के जीवन में उसके गुणों व कार्यक्षेत्र को प्रभावित करता हैं | हफ्ते के सातों दिनों का असर किसी भी व्यक्ति पर पड़ सकता है, किसी भी वार को जन्म लेने वाला व्यक्ति के भविष्य पर गहरा असर पड़ता हैं| यदि हम जन्म वार को आधार बनाकर जीवन से जुडी हुई महत्वपूर्ण बातों को भी जान सकते हैं, और उसके स्वभाव का भी पता लगा सकते हैं |
तो आइये जानते है जन्म वार के अनुसार आपके भविष्य से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें 
•रविवार के दिन जन्मे व्यक्ति का स्वभाव
रविवार के दिन जन्मे व्यक्ति का स्वभाव बहुत ही महत्वकांक्षी होता हैं, ये सूर्य के प्रभाव पर इनका स्वभाव निर्धारित होता हैं | ऐसे व्यक्ति का स्वभाव उदार व सहानुभूति होती है वह दूसरों के लिए हमेशा तत्पर होते हैं | इनमे नई – नई चीजें सिखने की उत्सुकता होती हैं,
• सोमवार के दिन जन्मे व्यक्ति का स्वभाव
सोमवार को जन्म लेने वाला व्यक्ति संवेदनशील, भावुक तथा दयालु, प्रेमी स्वभाव के होते हैं वे सभी के साथ मिल – जुलकर रहते हैं | सोमवार को जन्म लेने वाला व्यक्ति चंद्र ग्रह के प्रभाव में होता हैं |
• मंगलवार के दिन जन्मे व्यक्ति का स्वभाव
मंगलवार के दिन जन्मा व्यक्ति थोड़े सख्त मिजाज के होते है शारीरिक रूप से काफी मजबूत होता हैं | स्वास्थ से इन्हें कोई परेशानी नहीं होती हैं, ये अपने जीवन में कभी भी हार नहीं मानते हैं | और न ही गलत बात को मानते हैं ये काफी हद तक ईनामदार होते हैं ये छोटी से छोटी तथा बड़ी से बड़ी गलतियों को नजरअंदाज कर देते हैं |
• बुधवार के दिन जन्मे व्यक्ति का स्वभाव
बुधवार के दिन जन्मे व्यक्ति के लिए कुछ खास माना गया हैं बुधवार के दिन जन्म लेने वाले लोग पर बुध ग्रह का प्रभाव होता हैं, ये अत्यंत बुद्धिमान व तेज दिमाग के होते हैं ये कठिन से कठिन समस्याओं का जल्दी ही समाधान निकलते हैं | अपनी वाणी के बहुत मधुर होते हैं | इनके अंदर कभी कभी चंचलता देखी जाती हैं जिसके कारण ये किसी कार्य में जल्दबाजी का निर्णय ले लेते हैं |
• गुरुवार के दिन जन्मे व्यक्ति का स्वभाव
गुरुवार के दिन जन्मे व्यक्ति का स्वभाव बृहस्पति ग्रह से जुड़ा हैं जो धन, ज्ञान नैतिकता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता हैं, इस दिन जन्मे लेने वाला व्यक्ति धार्मिक, सौभाग्यशाली, ज्ञानी होते हैं | ये किस्मत के बहुत धनी होते हैं ये अपने जीवन में बड़े लक्ष्य प्राप्त करने के लिए मेहनत करते हैं और ये अपने कार्यों में सफल होते हैं |
• शुक्रवार के दिन जन्मे व्यक्ति का स्वभाव
शुक्रवार के दिन जन्मे व्यक्ति का स्वभाव शुक्र ग्रह से जुड़ा हैं इनका स्वभाव आकर्षण, सौंदर्य, स्वभाव के होते हैं | ये दूसरों को आसानी से अपनी ओर प्रभावित कर लेते हैं | ये प्रेमपूर्ण, रोमांटिक स्वभाव के होते हैं ये अपने रिश्तों, लाइफस्टाइल को बेहद महत्व देते हैं | ये लड़ाई झगड़ो में शामिल नहीं होना चाहते हैं और हर तरह की परिस्थितियों में शांति व सहानुभूति बनाये रखते हैं ऐसे लोग दूसरों से बहुत जल्दी घुलमिल जाते हैं |
• शनिवार के दिन जन्मे व्यक्ति का स्वभाव
शनिवार के दिन जन्मे व्यक्ति का स्वभाव शनि ग्रह से जुड़ा हैं  ऐसे में व्यक्ति को शनि देव की आराधना करनी चाहिए | इस दिन जन्मा व्यक्ति मेहनती होता हैं, ये लोग कोई भी निर्णय जल्दबाजी में नहीं लेते हैं बल्कि उस चीजो पर गहराई से विचार विमर्स करते हैं, ये अकेले में रहना पसंद करते हैं शनि ग्रह के प्रभाव के कारण इनके जीवन उनके प्रकार की कठिनाइयाँ आ सकती हैं | इनका जीवन संघर्षो से भरा होता है, लेकिन ये अपने लक्ष्य को बड़ी आसानी से हासिल कर लेते हैं |

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *