ज्योतिशास्त्र के अनुसार, सोने की अंगूठी पहनना बहुत शुभ माना जाता हैं सोने की अंगूठी पहनने से राजयोग की प्राप्ति होती हैं | इसे बृहस्पति और सूर्य ग्रह का प्रतीक माना जाता हैं | जिससे मान – सम्मान में वृद्धि होती हैं, साथ ही यदि आपको सर्दी – जुकाम या सांस की कोई बीमारी है तो कनिष्का उंगली में सोने का अंगूठी पहनना चाहिए | ज्योतिष के अनुसार सोने की अंगूठी पहनने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता हैं , जिससे आपके जीवन में धन – धान्य की कभी भी कमी नहीं होती हैं | हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोने को सबसे पवित्र धातु माना गया हैं | कुछ लोग इसे धार्मिक अनुष्ठानों पूजा – पाठ, विवाह जैसे अनेक अवसरों पर पहनना शुभ माना गया हैं | यह हमारे शरीर में सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है, तथा नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता हैं |
किस राशि के लोगो के लिए सोने की अंगूठी शुभ है.
ज्योतिशास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति का सम्बन्ध बृहस्पति ग्रह से है | यदि ऐसे व्यक्ति सोने की अंगूठी धारण करते हैं तो उनका बृहस्पति ग्रह मजबूत होता हैं, और घर में सुख – समृद्धि बनी रहती हैं | सोना पहनने वाले व्यक्ति पर भगवान जी कृपा बनी रहती हैं, सोने कर्क, मीन, धनु, मेष वाले राशियों के लिए बेहद शुभ माना जाता हैं |
किस राशि के लोगो के लिए सोने की अंगूठी अशुभ है.
ज्योतिशास्त्र के अनुसार वृषभ, मिथुन, कुम्भ, व मकर राशि वालो के लिये सोना अशुभ माना जाता हैं | जिनकी कुंडली में बृहस्पति खराब हो ऐसे व्यक्ति को सोने धारण करने से बचना चाहिए, कभी भी भूलकर कमर में सोना नहीं पहनना चाहिए क्योंकि ये आपका पाचन खराब कर सकता हैं |
सोने की अंगूठी पहनने के फायदे –
• ज्योतिशास्त्र के अनुसार पुरुष को दाहिने हाथ की तर्जनी अंगुली में पहनने की सलाह दी जाती हैं, जो यह धन- समृद्धि को बढ़ावा देती हैं, वही दूसरी ओर महिलाओं को बाएं हाथ की अनामिका अंगुली में सोने की अंगूठी पहनने की सलाह दी जाती हैं, क्योंकि उनके वैवाहिक जीवन में पराम् व सम्मान बना रहे वही अविवाहित महिला तर्जनी अंगुली में सोने की अंगूठी पहन सकती हैं |
• यदि कोई व्यक्ति तनाव व मानसिक चिंता ग्रस्त में हैं तो ऐसे व्यक्ति को सोने की बनी हु कई भी आभूषण धारण कर सकते हैं |
सोने की अंगूठी पहनने के फायदे जानकार चौक जाओगे आप – Gold Ring Benifits
