कीवी खाने के क्या – क्या फायदे हैं ? Kiwi Benefits

कीवी खाने के क्या – क्या फायदे हैं ?
कीवी एक ऐसा फल है जिसमे विटामिन सी की भरपूर मात्रा पायी जाती है, जिसे सेहत का खजाना कहा जाता हैं | अगर यदि आप इसे सर्दियों में इस्तेमाल करते है तो यह आपकी इम्युनिटी को मजबूत बनाता है. कीवी में विटामिन ही नहीं बल्कि विटामिन K, विटामिन E, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, जैसे गुण पाए जाते हैं, कीवी फल पाचन को सुधारने में तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, हृदय को स्वस्थ व बेहतर बनाने जैसी कई बीमारियों के लिए फायदेमंद हैं |
कीवी के प्रमुख लाभ :
• पाचन में सुधार – कीवी में मौजूद फाइबर और एक्टीनिडिन
के गुण पाए जाते है जो कब्ज से राहत दिलाता हैं और पाचन तंत्र को बेहतर रखता हैं |
• त्वचा के लिए – इसमें विटामिन सी, विटामिन E  पाया जाता है जो चेहरे को चमकदार बनाता हैं |

• कीवी डायबिटीज वालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है, यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता हैं|
• कीवी प्लेटलेट्स बढ़ाने में सहायक होता है, डेंगू या कमजोरी के दौरान गिरे हुए प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद करता है, और शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ाने में मदद करता हैं |
• यह हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है. कीवी फल में विटामिन के और कैल्शियम की अधिक मात्रा पायी जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखता हैं |
कीवी खाने के नुकसान
• कुछ लोगो को कीवी से एलर्जी की समस्या हो सकती है, खासकर उन्हें जिसे लेटेक्स, केले या एवाकाडो से एलर्जी है. जैसे खुजली होना मुँह या गले में सूजन कई गंभीर समस्या हो सकती हैं |
• कीवी में ऑक्सालेट होता है, जो व्यक्तियों में गुर्दे की पथरी का कारण बन सकती हैं, अगर यदि आपको गुर्दे की पथरी की समस्या है तो आपको कीवी जैसे उच्च ऑक्सालेट पदार्थों का सेवन करने की आवश्यकता नहीं हैं |

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *