लिप्टन ग्रीन टी पीने के कई फायदे हैं। इसे हेल्दी ड्रिंक माना जाता है, क्योंकि इसमें भरपूर एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व होते हैं। यहां इसके कुछ लाभों का जिक्र किया गया है:
1- वजन कम करने में मदद
लिप्टन ग्रीन टी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में सहायक होती है। इसमें मौजूद कैटेचिन और कैफीन शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम कर सकते हैं। अगर आप दिन में 1-2 कप ग्रीन टी पीते हैं, और संतुलित आहार तथा व्यायाम भी करते हैं, तो इससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
2- डिटॉक्स करने में सहायक
ग्रीन टी में प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इससे आपकी त्वचा साफ और चमकदार बनी रहती है, और आपको अंदर से भी अच्छा महसूस होता है।
3-पाचन के लिए फायदेमंद
लिप्टन ग्रीन टी पाचन को बेहतर बनाती है। यह गैस, अपच और पेट में फूलने जैसी समस्याओं को कम कर सकती है। खाने के बाद ग्रीन टी पीना पाचन के लिए अच्छा है।
4- दिल के लिए लाभकारी
ग्रीन टी खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद कर सकती है। इससे हृदय रोग का खतरा कम होता है। नियमित सेवन से रक्तचाप भी संतुलित रहता है।
6- इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं, जिससे सर्दी-खांसी और अन्य संक्रमणों से बचाव होता है।
7- डायबिटीज नियंत्रित करने में सहायक
ग्रीन टी रक्त शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है, लेकिन डायबिटीज के मरीजों को इसे नियमित रूप से लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
8- मानसिक शांति और एकाग्रता
लिप्टन ग्रीन टी में थोड़ी मात्रा में कैफीन और L-theanine होता है, जो दिमाग को शांत रखता है और एकाग्रता बढ़ाता है। यह चाय आपको ताजगी और ऊर्जा का अहसास कराती है।
9- त्वचा के लिए लाभदायक
ग्रीन टी में एंटी-एजिंग गुण होते हैं, जो झुर्रियों और पिंपल्स को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके नियमित सेवन से त्वचा में निखार आता है।
कैसे पिएं?
एक कप गर्म पानी में लिप्टन ग्रीन टी बैग को 2-3 मिनट तक डुबोकर रखें। स्वाद के लिए आप इसमें शहद या नींबू मिला सकते हैं। ध्यान रखें, खाली पेट अधिक मात्रा में न पिएं और दिन में 2-3 कप से ज्यादा न लें।
लिप्टन ग्रीन टी पीने के नुकसान
• पेट की समस्या: ग्रीन टी में टैनिन होते हैं, जो ज्यादा लेने पर पेट में जलन, एसिडिटी या गैस की समस्या पैदा कर सकते हैं। अगर इसे खाली पेट पिया जाए, तो ये समस्याएं और बढ़ सकती हैं।
• नींद में कमी: इसमें कैफीन भी होती है। ज्यादा लेने से अनिद्रा, बेचैनी या दिल की धड़कन तेज होने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं, खासकर रात में पीने पर।
• आयरन की कमी: ग्रीन टी शरीर में आयरन के अवशोषण को कम कर सकती है। जिन लोगों को एनीमिया है, उन्हें इसे भोजन के तुरंत बाद नहीं पीना चाहिए।
• सिरदर्द या चक्कर: कुछ लोगों को ज्यादा ग्रीन टी पीने पर सिरदर्द, चक्कर या कमजोरी महसूस हो सकती है।
• गर्भावस्था में सावधानी: गर्भवती महिलाओं को इसे सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए, क्योंकि अधिक कैफीन नुकसानदायक हो सकती है। इसलिए, दिन में 2-3 कप से ज्यादा ग्रीन टी न पिएं और अगर कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
