लिवर ख़राब होने के शुरुआती लक्षण… Liver Kharab Hone Ke Shuruwati lakshan

लिवर, जिसे यकृत भी कहा जाता है, हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा है। ये न केवल खाना पचाने में मदद करता है, बल्कि शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने, ऊर्जा को संचित रखने और खून को साफ करने का भी काम करता है। जब लिवर खराब होने लगता है, तो हमारे शरीर कुछ संकेत देता है जिन्हें पहचानना जरूरी है।

1- थकान और कमजोरी

अगर आप बिना किसी खास वजह के थका हुआ महसूस कर रहे हैं या ऊर्जा की कमी महसूस कर रहे हैं, तो ये लिवर से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है। जब लिवर ठीक से काम नहीं करता है, तो शरीर में विषैले तत्व जमा होने लगते हैं, जिससे थकान बढ़ती है।

2- भूख में कमी और मतली

लिवर की खराबी के शुरुआती चरण में भूख कम लगती है। कभी-कभी nausea, उल्टी या पेट में भारीपन महसूस हो सकता है। खाना खाने के बाद पेट फुला हुआ सा लग सकता है।

3- त्वचा और आंखों का पीला पड़ना

जब लिवर बिलीरुबिन नामक तत्व को सही से साफ नहीं करता, तो त्वचा और आंखों का सफेद हिस्सा पीला दिखने लगता है, जिसे हम पीलिया कहते हैं। यह लिवर की गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है।

4- पेट में सूजन या दर्द

लिवर दाईं ओर पेट के ऊपरी हिस्से में होता है। अगर वहां दर्द, भारीपन या सूजन महसूस होती है, तो ये लिवर से जुड़ी कुछ समस्याओं का संकेत हो सकता है जैसे फैटी लिवर या हेपेटाइटिस। कुछ मामलों में पेट में पानी भी भर सकता है।

5- पेशाब का गहरा रंग और हल्का मल

अगर आपके पेशाब का रंग बहुत गहरा पीला या भूरे रंग का हो गया है और मल का रंग हल्का या सफेद सा दिखता है, तो ये भी लिवर खराब होने का लक्षण हो सकता है।

6- त्वचा में खुजली

जब लिवर ठीक से काम नहीं करता, तो शरीर में कुछ रसायनों की मात्रा बढ़ जाती है जिससे पूरे शरीर में खुजली हो सकती है

7- पैरों और टखनों में सूजन

अगर लिवर की बीमारी बढ़ जाती है, तो पैरों और टखनों में सूजन आ सकती है। इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

लिवर खराब होने के कारण

• ज्यादा शराब पीना

• अधिक तला-भुना और जंक फूड

• ओबेसिटी और फैटी लिवर

• वायरल संक्रमण (जैसे Hepatitis B और Hepatitis C)

• लंबे समय तक दवाइयों का गलत उपयोग

क्या करें?

अगर आपको उपरोक्त लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। ब्लड टेस्ट (LFT), अल्ट्रासाउंड आदि से लिवर की स्थिति का पता चलता है। जल्दी इलाज करने से लिवर की बीमारी को रोका या नियंत्रित किया जा सकता है।

बचाव के उपाय

शराब से दूरी बनाएं

संतुलित और हल्का भोजन करें

ज्यादा हरी सब्जियां और फल खाएं

रोज़ाना हल्का व्यायाम करें

नियमित स्वास्थ्य जांच करवाएं

लिवर हमारे शरीर का एक “फिल्टर” है। इसके संकेतों को नजरअंदाज मत कीजिए। समय पर पहचान और सही देखभाल से आप अपने लिवर को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *