वास्तुशास्त्र के अनुसार यदि आप अपने घर में मोर का पंख रख रहे हैं, तो यह बहुत शुभ माना जाता हैं | इस मोर के पंख को भगवान श्री कृष्ण ने अपने मुकुट पर स्थान दिया था, साथ ही मोर भगवान कार्तिकेय का वाहन हैं | और वही मोर पंख माता सरस्वती का प्रिय है |

वास्तुशास्त्र के अनुसार मोर पंख को घर में लगाने से घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा आती हैं | अगर यदि आप मोर पंख को किसी गलत जगह पर लगा देते हैं तो घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा का वाश होने लगता हैं | यदि आप मोर पंख घर में लगा रहे हो तो आपको सही दिशा की जानकारी जरूर होनी चाहिए |ज्योतिशास्त्र के अनुसार जिन घरो में मोर का पंख लगा होता हैं, उस घर में भगवान श्री कृष्ण को कृपा बनी रहती हैं |इसके अलावा घर में धन- दौलत व सुख – शांति बनी रहती हैं, आर्थिक स्थिति मजबूत होती हैं | कुछ लोग मोर पंख को घर में सजाने के लिए इस्तेमाल करते हैं लेकिन वास्तु के अनुसार यह घर हो सजाने के साथ – साथ आपको पॉजिटिव एनर्जी मिलती हैं | मोर पंख को कभी भी अपने पैरो के नीचे रखकर नहीं सोना चाहिए ऐसा करने से घर, परिवार, रिश्तो में क्लेश हो सकता हैं | मोर पंख को किन दिशाओं व किन जगहों पर रखना चाहिए |

मोर पंख रखने की सही दिशा –

वास्तुशास्त्र के अनुसार मोर पंख को हमेशा दक्षिणा से पूर्व दिशा में रखना चाहिए इससे घर में नकारात्मक शक्तियों का वास नहीं होता हैं, इसके अलावा यदि आप उत्तर से पश्चिम दिशा में मोर का पंख लगते हैं, तो इससे धन प्राप्ति के योग्य बनते हैं |

मोर पंख रखने के फायदे –

• घर के मंदिर में मोर का पंख रखने से धन – धान्य में बरकत होती हैं और परिवार के सदस्यों के बीच सम्बन्ध अच्छे होंगे |

• घर के मुख्य द्वार पर मोर का पंख लगाने से नकारात्मक ऊर्जा घर के अंदर प्रवेश नहीं कर सकती हैं |

• मोर पंख से कालसर्प दोष के दुष्प्रभाव को दूर करता है, कालसर्प दोष वाले व्यक्ति को अपने तकिये के नीचे मोर पंख रखकर सोना चाहिए इससे कोई बुरे सपने नहीं आते हैं

• घर में मोर पंख को उत्तर – पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए इससे नकारात्मक ऊर्जा आने लगती है और साथ ही आर्थिक हानि होने लगता हैं |

• मोर पंख प्रेम का प्रतीक माना गया है अगर आप मोर का पंख अपने बेडरूम में लगते हैं, तो पति – पत्नी के बीच आपसी प्यार व तालमेल बना रहता हैं |

• माता सरस्वती को भी मोर पंख बहुत प्रिय है अगर यदि कोई विद्यार्थी पढ़ने में कमजोर है तो उसकी किताबों के बीच मोर के पंख को रख दिया जाये तो बच्चा पढ़ाई में रुझान बढ़ने लगेगा |

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *