घर में शंख रखने से क्या होता हैं –
अक्सर देखा गया है लोग शंख को घर के मंदिर में रखते हैं | शंख को घर के मंदिर में रखने से कई लाभ होते हैं | यह घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के साथ – साथ सुख – समृद्धि को भी बढ़ता हैं, और साथ ही घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता हैं | शंख दो प्रकार के होते हैं एक दक्षिणावर्ती शंख और दूसरा वामावर्ती शंख, दक्षिणावर्ती शंख जिसका मुख दाई तरफ की ओर खुला होता हैं, वामावर्ती शंख जिसका मुख बाई तरफ की ओर खुला होता हैं | बाई तरफ खुला मुख शंख भगवान शंकर को समर्पित होता है तथा दाई तरफ की ओर खुला मुख वाला शंख माता लक्ष्मी का रूप माना जाता हैं | जिससे घर में उनकी कृपा बनी रहती है |
घर में शंख रखने के क्या – क्या नियम हैं –
• बिना किसी कारण के शंख को नहीं बजाना चाहिए | कुछ लोग शंख को किसी भी समय बजाते हैं परन्तु ऐसा करना अच्छा नहीं होता हैं, शंख केवल पूजा से पहले तथा पूजा के बाद शंख बजाने जा अभ्यास कर सकते हैं | बेवजह शंख को न बजाएं | यदि आप ऐसा करते हैं, इससे घर में नकारात्मकता ऊर्जा फैलती हैं |
• शंख को हमेशा सही दिशा में रखना चाहिए, शंख का मुँह ऊपर की तरफ करने रहना चाहिए | ऐसा करने से घर के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा फैली रहती हैं, शंख में कभी भी जल भरकर नहीं रखना चाहिए |
• शंख में चावल भरकर रखने से सुख – समृद्धि व धन की वृद्धि होती हैं | माता लक्ष्मी की कृपा आप पर सदैव बनी रहेगी साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होती हैं |
• जिस शंख का इस्तेमाल आप बजाने के लिये करते है उसके इस्तेमाल के बाद शुद्ध जल से धोकर रखना चाहिए शंख की कभी भी जूठा नहीं रखना चाहिए | मंदिर में रखे हुए शंख की पूजा नियमित रूप से करनी चाहिए, कहते हैं शंख को इस्तेमाल करने के बाद जमीन पर नहीं रखना चाहिए क्योकि यह शंख लक्ष्मी जी का बहुत प्रिय होता हैं |
