ballon man

आज मे आप लोगो को जो कहानी बताने जा रहा हु वह कहानी आप लोगो को एक बार सोचने पर जरुर मजबूर कर देगी |
एक गुब्बारे वाला था , वह पास के ही इलाकों में गुब्बारे बेच कर अपना जीवन यापन करता था | वह बहुत ही सुन्दर और रंग – बिरंगे गुब्बारे बेचता था और उसमे ही बहुत खुश रहता था | कभी – कभी जब उसके गुब्बारों की विक्री काम होती तो वह अपने सारे गुब्बारों में से एक गुब्बारा हवा में उड़ा देता था | जिसको देख कर सारे बच्चे उसका गुब्बारा लेने आ जाते थे |

एक दिन की बात है की उसका गुब्बारा ज्यादा बिक नहीं रहा था , तभी उसके मन में विचार आया की क्यों न एक गुब्बारा उड़ाया जाये | उसने अपने गुब्बारों में से एक सफ़ेद गुब्बारा निकाला और हवा में उड़ा दिया | वही पर कुछ दूर पर खड़ा एक छोटा सा बालक यह सब बहुत ध्यान से देख रहा था | वह लाल रंग के गुब्बारे का बहुत ही बड़ा शौक़ीन था , जब सफ़ेद रंग का गुब्बारा हवा में उड़ रहा था , तभी वह गुब्बारे वाले के पास गया और बोला क्या यह लाल वाला गुब्बारा भी उड़ता है | गुब्बारे वाले ने बहुत प्यार से बोला – हां उड़ता है |
लड़के ने बोला – यह कितने ऊपर तक जायेगा |
गुब्बारे वाले ने बोला – बेटा गुब्बारे का रंग देख कर हम यह नहीं बता सकते की यह कितना ऊपर जाएगा , बल्कि यह उसके अंदर क्या है इसपर निर्भर करता है |
गुब्बारे वाले की बात लड़के को समझ आ गयी | तो दोस्तों इसी तरह हमारे जीवन में भी होता है , हम रंग देख कर यह नहीं बता सकते की कौन क्या बनेगा , सब उसके ज्ञान पर निर्भर है | अगर यह कहानी आप लोगो को अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे ||

बूढी माँ ने कैसे एक चोर को सबक सिखाया | Inspirational story in HIndi

अकबर और बीरबल की रोचक कहानी | Hindi Story about Akbar and Birbal

देशद्रोही पिता और देश भक्त पुत्र की कहानी | Father and son story in Hindi

प्रधानमंत्री किसान योजना क्या है ?इसका उपयोग कैसे करे | PM Kisan-Yojana Benefits

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published.